katni

स्‍लीमनाबाद की घटना: गौशाला में काम कर रही युवती से बलात्कार, आरोपी फरार

कटनी। स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत मकान के बाजू से बनी गौशाला में एक 28 वर्षीय युवती के साथ मारपीट करते हुए बलात्कार की घटना प्रकाश में आई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत निवासी एक 28 वर्षीय युवती बीती 11 दिसंबर की शाम 6 बजे के लगभग जब मकान के बाजू से बनी गौशाला में काम कर रही थी। उसीदौरान मुकेश काछी नामक युवक गौशाला में घुस आया और युवती के साथ मारपीट करते हुए उसके साथ जबरन बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी यह बात किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देकर चलता बना। घटना की जानकारी युवती के द्धारा परिजनों को दी गई। जिसके बाद यह मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर आरोपी मुकेश काछी के विरूद्ध &2&,&76,506 व &(2)(5) एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि आरोपी मुकेश वारदात को अंजाम देकर फरार है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

नाबालिक से छेड़खानी
उधर माधवनगर पुलिस ने थाना अंतर्गत ग्राम कछगवां में एक नाबालिक से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी युवक के विरूद्ध मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक नाबालिक की शिकायत पर उसके साथ छेड़छाड़ करने वाले करण कोल नामक युवक पर धारा &54,506 व 7,8 पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

गाटर घाट से किशोर का अपहरण
वहीं कोतवाली के आजाद चौक गाटर घाट क्षेत्र से एक 15 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस के मुताबिक गाटर घाट क्षेत्र निवासी संदीप तोमर का 15 वर्षीय पुत्र आयुष 12 नवंबर की दोपहर & बजे से घर में बिना बताए लापता है। काफी खोजबीन के बावजूद जब उसका कहीं कोई पता नहीं लगा तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपहरण का मामला धारा &6& के तहत दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Back to top button