स्वतंत्रता दिवस पर बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भोजन में खीर मिलने पर खिल उठे मरीजों के चेहरे
आशीष शुक्ला...
सागर यश भारत/ बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती सामान्य मरीजों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सामान्य भोजन के साथ खीर भी वितरित की गई। विभिन्न रोगों की पीड़ा के बीच उपचार करा रहे सामान्य मरीजों को राष्ट्र के सबसे बड़े पर्व स्वतंत्रता दिवस पर भोजन के साथ खीर भी मिलने यहां भर्ती मरीजों के चेहरे खिल उठे। उनके चेहरों पर रोगों की पीड़ा कम और खुशी ज्यादा दिखाई दी।
सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ जी एस पटेल तथा अस्पताल के अधीक्षक डॉ राजेश जैन के निर्देशन में यहां भर्ती मरीजों को आवश्यक दवाइयों के साथ ही मुफ्त भोजन की व्यवस्था भी शासन की ओर से की जाती है।
अस्पताल के सहायक अधीक्षक एवं भोजन व्यवस्था प्रभारी डॉ एस पी सिंह की देखरेख में चलने वाली भोजन व्यवस्था के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व की खुशी में यहां भर्ती सामान्य मरीजों को दोपहर के खाने में दाल सब्जी रोटी के अलावा खीर भी वितरित की गई। मरीजों के पलंग पर खाने के साथ जब उन्हें स्वादिष्ट खीर की कटोरी भी दी गई तो मरीजों के चेहरे पर खुशी और संतोष का आलम दिखाई दिया।

