Wednesday, May 13, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

सोशल वर्कर से सरेराह छेड़छाड़, विरोध करने पर दी एसिड अटैक की धमकी

भोपाल : कोहेफिजा इलाके से एक महिला से सरेराह छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस शिकायत में बताया कि दो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए जबरदस्ती कार में बिठाने की कोशिश की और न मानने पर उस पर तेजाब फेंकने की धमकी दी।

जानकारी के अनुसार विदिशा की रहने वाली छत्तीस वर्षीय महिला समाजसेवा का काम करती है और किसानों के हित में काम करने वाले एक संगठन की भी पदाधिकारी है। पीड़िता ने पुलिस शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले रायसेन के रहने वाले सचिन और जुबेर से उसकी मुलाकात हुई थी। दोनों ने उसे किसानों से जुड़ी हुई समस्या बताते हुए उसका मोबाइल नंबर लिया और इसके बाद वे उससे फोन पर अश्लील बातें करने लगे तो उसने उनका फोन रिसीव करना बंद कर दिया।

महिला का आरोप है कि बीते एक अप्रैल को भोपाल में कमिश्नर कार्यालय में उसे सचिन और जुबेर मिले। इस दौरान उन्होंने उसका हाथ पकड़ कर अश्लील हरकतें करते हुए अपने साथ कार में बिठाकर ले जाने का कोशिश की। लेकिन शोर मचाने पर दोनों आरोपी भाग निकले और बात नहीं मानने पर उस पर तेजाब फेंकने की धमकी दे डाली। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply