Sunday, May 17, 2026
Latest:
महाकौशल की खबरें

सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज सेंड कर फंसे सचिव …

बरही/कटनी(आनंद सराफ):- सचिव को अश्लील मैसेज व अभद्र टिप्पणी करना भारी महंगा पड़ गया है। किसी व्यक्तिगत नहीं बल्कि जनपद के एक ग्रुप में सचिव ने अश्लील मैसेज किया था। जनपद सीईओ की शिकायत पर पुलिस ने सचिव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जी हां यह मामला कटनी जिले के विजयराघवगढ़ जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा के सचिव रामदास विश्वकर्मा का है, जिसके द्वारा जनपद के WhatsApp ग्रुप में अश्लील मैसेज व अभद्र टिप्पणी की गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए बिजयराघवगढ़ जनपद की महिला सीईओ श्रीमती प्रभा टेकाम ने मामले की शिकायत बरही थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी सचिव रामदास विश्वकर्मा के खिलाफ IPC की धारा 509 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply