Tuesday, May 19, 2026
Latest:
Latest

सोपोर में सीआरपीएफ के दल पर आतंकी हमला, 3 जवान शहीद

जम्मू। उत्तरी कश्मीर के जिला बारामुला के सोपोर में सीआरपीएफ के दल पर आतंकी हमले में तीन जवान शहीद हो गए। इस हमले में सीआरपीएफ का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है। हमला कर भागे आतंकवादियों की तलाश के लिए सीआरपीएफ, सेना व पुलिस के संयुक्त दल ने सर्च आॉपरेशन चलाया हुआ है।इस हमले में शहीद हुए जवानों के नाम राजीव शर्मा, सतपाल और खरादे है, जबकि दो जवान एम सी घोष और डीवीआर जावेद घायल हुए।

आतंकवादियों ने यह हमला सोपोर में नूराबाद इलाके में अहद बाबा क्रासिंग के पास किया। सीआरपीएफ और पुलिस का संयुक्त दल इस क्रासिंग पर ड्यूटी पर तैनात था। आतंकवादियों ने घात लगाकर ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाबलों पर अचानक से हमला बोल दिया। आतंकवादी गोलियां बरसाते हुए आए और कुछ ही क्षणों में वहां से गायब भी हो गए। इस हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अन्य साथियों की मदद से घायलों को तुरंत उपजिला अस्पताल सोपोर पहुंचाया गया लेकिन गंभीर घायल तीन जवानों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। घायलों में एक सीआरपीएफ वाहन का चालक बताया जा रहा है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम