FEATUREDLatest

सोपोर में आतंकियों ने सीआरपीएफ की पार्टी पर फायरिंग की, 1 जवान शहीद, 3 जख्मी; 1 नागरिक dh

सोपोर. जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर कस्बे में सीआरपीएफ की पार्टी पर बुधवार को आतंकियों ने हमला कर दिया। फायरिंग में 1 जवान शहीद हो गया और 3 जख्मी हुए हैं। इनमें से 2 की हालत गंभीर है। आतंकियों की फायरिंग की चपेट में आए 1 नागरिक की भी मौत हो गई। मारे गए व्यक्ति के साथ उसका 3 साल का बच्चा भी था। सुरक्षाबलों ने बच्चे को गोली लगने से बचा लिया। इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश की जा रही है।

child 2 t 1593579391
सीआरपीएफ जवान ने बच्चे को इस तरह मौके से हटाया।
child rescue t 1593579202
जवान बच्चे को सुरक्षित जगह पर ले जाते हुए।
child 3 t 1593579565
child 4 t 1593580136
बच्चे को सुरक्षा बलों की गाड़ी में बैठा दिया गया।

पिछले हफ्ते आतंकी हमले में 5 साल के बच्चे की जान चली गई
सिक्योरिटी फोर्स पर हमले की 6 दिन में यह दूसरी घटना है। इससे पहले शुक्रवार को अनंतनाग के बिजबेहड़ा में सीआरपीएफ की पार्टी पर अटैक हुआ था। उसमें एक जवान शहीद हो गया और 5 साल के बच्चे की मौत हो गई थी।

इस साल 128 आतंकी मारे गए
यह जानकारी जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकियों में 70 हिजबुल मुजाहिदीन के, 20-20 लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के थे। बाकी दूसरे आतंकी संगठनों के थे। डीजीपी के मुताबिक पाकिस्तान में आतंकियों के लॉन्च पैड सक्रिय हैं। वहां से भारत में आतंकी भेजने की लगातार कोशिश की जा रही है।

Back to top button