Wednesday, April 29, 2026
Latest:
Latestदिल्‍लीराष्ट्रीय

सोनीपत में भीषण सड़क हादसा 13 लोगों की मौत

सोनीपत। सोनीपत। सोनीपत में हुए एक भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए। हादसा गोहाना-पानीपत नेशनल हाईवे पर गांव मुंडलाना के पास देर शाम हुआ।

बताया जा रहा है कि अनियंत्रित ट्राले ने पहले गलत साइड में जाकर कार, क्रूजर और मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारी। कंटेनर डिवाइडर तो तोड़ता हुआ सवारियों से भरी क्रूजर गाड़ी और दूसरी गाड़ियों से टकराया। फिलहाल सभी को खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है। अभी तक किसी कि शिनाख्त नहीं हो पाई है।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घायलों और मृतकों को निकालने का काम जारी है। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जैन द्वारा पीजीआई खानपुर के निदेशक डॉ बत्रा से बातचीत कर बेहतर से बेहतर इलाज घायलों को मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply