Site icon Yashbharat.com

सेवा सप्ताह के रूप में मनेगा पीएम मोदी का जन्मदिन, कटनी से शशांक प्रदेश की 5 सदस्यों की टीम में शामिल

shshank shriwastaw

shshank shriwastaw

भोपाल। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्मदिन को भाजपा सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी। यह सेवा सप्ताह 14 सितंबर से 20 सितंबर तक चलेगा ।

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति में कटनी से वरिष्ठ भाजपा नेता एवं निवर्तमान महापौर शशांक श्रीवास्तव को दायित्व प्राप्त होना कटनी जिले के प्रत्येक कार्यकर्ताओं के लिए गौरवशाली क्षण है।

भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने उक्ताशय की जानकारी देते हुए बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन 17 सितंबर को भाजपा पूरे देश मे सेवा कार्य सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी।

इसके साथ ही 14 सितंबर से सेवा सप्ताह की शुरुआत होगी जो 20 सितंबर तक चलेगी। प्रदेश में इस अवसर पर बूथ स्तर पर विविध सेवा कार्य किये जायेंगे। प्रदेश के सभी जिलों में इन कार्यक्रमों के सुचारू क्रियान्वयन हेतु 5 सदस्यीय टोली बनाई गई है  मध्यप्रदेश में सेवा सप्ताह के दौरान चलने वाले सेवा कार्यों को सुचारू ढंग से चलाने हेतु 5 सदस्यीय टोली की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय विष्णुदत्त शर्मा ने घोषणा की है। इस टोली में भगवान दास सबनानी, महामंत्री, दीपक विजयवर्गीय, मुख्य प्रवक्ता, राहुल कोठारी, प्रवक्ता, शशांक श्रीवास्तव, पूर्व महापौर कटनी, तथा विकास बोन्द्रिया को प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है।

कटनी से शशांक श्रीवास्तव को फिर एक अहम दायित्व मिला है। कटनी के लिये यह गौरव का क्षण है ।

जिलाध्यक्ष श्री पायल ने बताया कि यशस्वी प्रधानमंत्री जी के जन्म दिन के अलावा भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरुष संस्थापक  डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जन्मजयंती दिनांक 25 सितंबर को मनाने हेतु भी पार्टी द्वारा सामाजिक दायित्वों से जुड़े कार्य किये जायेंगे।

इसके बाद 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जी की जयंती पर पार्टी द्वारा विविध सेवा स्वच्छता आदि के कार्यक्रम किये जायेंगे।

इन सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा प्रदेश के सभी जिलों में इसकी व्यापकता सुनिश्चित करने का कार्य भी 5 सदस्यीय टोली करेगी। कटनी जिले से सक्रिय भाजपा नेता शशांक जी को इस टोली में शामिल करने के अहम दायित्व पर जिलाध्यक्ष श्री पायल ने प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा का ह्रदय से आभार व्यक्त किया है।

 

 

Exit mobile version