मध्यप्रदेश

सेल्फी के चक्कर में नदी में बहीं 5 छात्राएं, 2 की मौत

बालाघाट। बाघ नदी घूमने आईं गोंदिया युवा परिवर्तन कॉलेज की पांच छात्राएं सेल्फी लेते समय चट्टान से फिसलकर नदी में बह गईं। इनमें से दो की मौत हो गई, जबकि तीन ने एक-दूसरे का सहारा लेकर किनारा पकड़ लिया। घटना सोमवार दोपहर महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के रावनवाड़ी थाना क्षेत्र की है। यह क्षेत्र बालाघाट के रजेगांव से लगा हुआ है। मृत छात्राओं की शिनाख्त मेघा सहारे (18), समिता (20) निवासी दासगांव जिला गोंदिया (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है। रावनवाड़ी पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चला शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर मर्ग कायम कर लिया है।

Leave a Reply

Back to top button