Latest

सेना के जवान ने अपने दो साथियों की हत्या के बाद कर ली खुदकुशी

वेब डेस्क। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला जिले में 18 सिख रेजिमेंट के जवान ने अपने दो साथियों की गोली मारकर हत्या कर दी है। मरने वालों में हवलदार हरदीप, नायक कृपाल हैं। ये दोनों पंजाब के तरनतारन और गुरदासपुर के रहने वाले हैं। वहीं गोली मारने वाले जवान की पहचान जसवीर के रुप में हुई है। वो बरनाला का रहने वाला है।

शुरुआती जांच में ये बात सामने आ रही है कि आरोपी जवान जसवीर रात लगभग दो बजे ड्यूटी पर आया था और आते ही उसने सोते हुए अपने साथियों पर गोली चला दी और उसके बाद खुद को भी गोली मार ली। उसकी भी मौत हो गई है। फिलहाल गोली मारने का कारण नहीं पता चल पाया है। सेना ने अपनी तरफ से जांच शुरू कर दी है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply