सेक्रेड हार्ट स्कूल के छात्रों ने JEE, NEET, Board Exam के लिए पुस्तके तैयार की, पुलिस अधीक्षक ने दी शुभकामनाएं

IMG 20231218 WA0009

प्रेस नोट जिला कटनी दिनांक 18.12.23

सेक्रेड हार्ट इंग्लिस मीडियम हायर सेकण्डरी स्कूल, कटनी के कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा नवीन शिक्षा पद्धिति के अर्न्तगत JEE, NEET, Board Exam की तैयारी हेतु हस्त लिखित भौतिकी, रसायन व गणित की पुस्तके तैयार की गई है ।

पुस्तको के अवलोकन व शुभकामना संदेश हेतु सेक्रेड हार्ट इंग्लिस मीडियम हायर सेकण्डरी स्कूल, कटनी के शिक्षको एवं विद्यार्थियों द्वारा दिनांक 18.12.23 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी श्री अभिजीत रंजन (भा.पु.से.) से भेंट की । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि आपका भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि आप आज क्या करते हैं, इससे नहीं कि आप कल क्या करते हैं ।

इसे भी पढ़ें-  कार्यादेश जारी होने के बाद भी निर्धारित समय-सीमा में अनुबंध निष्पादित नहीं करना निगम के दो ठेकेदारों को पड़ा भारी,निगमायुक्त ने की बड़ी कार्रवाई,अमानत राशि की राजसात, निगम की निविदाओं में भाग लेने पर दो वर्ष तक लगाया प्रतिबंध