Site icon Yashbharat.com

सूर्य, मंगल और बुध के राशि परिवर्तन से बना बुधादित्य योग, इन्हें होगा फायदा

horoscope

horoscope rashi

ग्वालियर। सूर्य और मंगल का रविवार को राशि परिवर्तन हो चुका है, आज बुध का भी राशि परिवर्तन हो गया है। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन से बुधादित्य योग बन रहा है। साथ ही इन ग्रहों का राशि परिवर्तन मिथुन, तुला, कुंभ, मीन राशि वालों के लिए शुभ है। वहीं इन ग्रहों के राशि परिवर्तन से व्यापार जगत को लाभ होगा। इससे सोना, चांदी, व जमीनों के भाव में बढ़ोत्तरी होगी।

ज्योतिषाचार्य सतीश सोनी के अनुसार चंद्रदेव का राशि गोचर सवा 2 दिन में होता है। जबकि सूर्य का गोचर 1 माह में। वहीं शनि का गोचर ढाई साल में होता है। इसी प्रकार अन्य ग्रह भी अपने समयनुसार गोचर (राशि परिवर्तन) करते हैं। 16 अगस्त को सूर्य व मंगल ग्रह ने राशि परिवर्तन कर लिया है। सूर्य व चंद्रदेव स्वराशि सिंह में शाम को 7 बजकर 11 पर प्रवेश कर लिया है।

इससे पूर्व 16 अगस्त को शाम 6 बजकर 34 मिनट पर मंगल अपनी स्वराशि मेष में प्रवेश किया। वहीं बुध 17 अगस्त को सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश कर लिया है, इसके साथ ही बुधादित्य योग बन रहा है। इन तीन ग्रहों, सूर्य, मंगल बुध के राशि परिवर्तन से मार्केट में सोना, चांदी व जमीनों के भाव में बढ़ोत्तरी होगी साथ ही खरीदारी भी बढ़ेगी।

वहीं पूर्वाफाल्गुनी और बुध का योग पड़ोसी देशों में भारत का प्रभाव बढ़ाएगा। इस दौरान किसी विशिष्ठ व्यक्ति की अचानक मृत्यु से देश को क्षति हो सकती है। साथ ही इन तीनों ग्रहों के प्रभाव विशेषकर मिथुन, तुला, कुंभ व मीन राशि वालों के लिए लाभदायक रहेंगे। जबकि वृषभ, कर्क, कन्या, वृश्चिक, मकर राशि वालों को कैरियर लाइफ से लेकर स्वास्थ्य में सतर्कता बरतनी पड़ेगी।

Exit mobile version