Monday, May 18, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

सूबेदार ने लगाई अनुपस्थिति तो नए सिपाही ने थाने में किया हाई वोल्टेज ड्रामा

भिंड। रिजर्व पुलिस लाइन में नव आरक्षक पिंकी भदौरिया ने पथराव कर दिया। सूबेदार इंद्रपाल सिंह से अभद्रता की। नव आरक्षक की शिकायत एएसपी संजीव कंचन और डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश दुबे के पास भी पहुंची। शिकायत के बाद नव आरक्षक को एसपी कार्यालय बुलाया गया, लेकिन उसका व्यवहार यहां भी ठीक नहीं रहा। इसके बाद सूबेदार सिंह ने शहर कोतवाली में नव आरक्षक भदौरिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। नव आरक्षक के खिलाफ अब विभागीय जांच भी की जाएगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply