नेशनल डेस्क: कांग्रेस पार्टी द्वारा कराए गए एक पोल में करीब 57 प्रतिशत लोगों ने इराक में हुई भारतीय मौतों के लिए मोदी सरकार की विफलता को मुख्य कारण माना है। यह पोल कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर कराया था। जिसमें विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पर यह पोल आधारित था। इसमें सुषमा स्वराज की विफलताओं पर पूछा गया है। कांग्रेस के इस पोल में दो ऑप्शन दिए गए थे।
Which of these two is Sushma Swaraj’s biggest failure? #IndiaSpeaks
— Congress (@INCIndia) March 28, 2018
57 फीसदी लोगों ने माना विपफल
कांग्रस ने जो दो आॅप्शन दिया था वो यह था कि इन दोनों में क्या सुषमा स्वराज की विफलता का मुख्य कारण था?, 39 भारतीयों की इराक में मौत या डोकलाम विवाद?। इसमें करीब 57 प्रतिशत लोगों ने इराक में भारतीयों की मौत को सरकार की विफलता माना है। जबकि 43 फीसदी लोगों का कहना है कि डोकलाम विवाद का नहीं सुलझना भी सुषमा स्वराज की बड़ी विफलता है। इसमें 11,418 लोगों ने इस वोटिंग में पहला ऑप्शन चुना है।
Do you think the death of 39 Indians in Iraq is Sushma Swaraj’s biggest failure as Foreign Minister? #IndiaSpeaks
— Congress (@INCIndia) March 26, 2018
इससे पहले भी कांग्रेस पार्टी ने एक ट्विटर पर पोल संयोजित किया था। यह पोल उल्टा कांग्रेस पर ही भारी पड़ गया था। इसमें सवाल था कि क्या इराक में 39 भारतीयों की मौत विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बड़ी विफलता है? इस पर 76 प्रतिशत लोगों ने नहीं कहा था। इस ट्वीट को सुषमा स्वराज ने भी रीट्वीट किया था।








