Site icon Yashbharat.com

सुशांत को याद कर भावुक हुईं अंकिता लोखंडे, लिखा- ‘तुम्हारी आवाज आज भी मेरे दिल…’

images 80

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को ढाई महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है लेकिन उनके चाहने वाले आज तक उन्हें नहीं भूल पाए हैं।

एक तरफ जहां सुशांत की मौत की जांच सीबीआई कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ हर दिन सोशल मीडिया पर सुशांत को लेकर ट्रेंड चलाए जा रहे हैं।

सुशांत की पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे भी अभिनेता की मौत के बाद से शोक में हैं।

इन दिनों वो दिवंगत अभिनेता के परिवार के साथ न्याय की लड़ाई में उनका साथ दे रही हैं। हाल ही में अंकिता ने एक भावुक पोस्ट के जरिए सुशांत को याद किया।

अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। ये वीडियो तब का है, जब सुशांत और अंकिता रिलेशन में थे और दोनों साथ छुट्टियां मनाने गए थे।

इस वीडियो में सुशांत पैराग्लाइडिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए अंकिता ने एक शायरी के जरिए अपनी बात कही है।

अंकिता ने लिखा-
काश तूने ये उड़ान भरी ही ना होती यार मेरे, या फिर काश तू जुड़ा रहता उन सब से जो तुझे तेरी जड़ों से जोड़े रखते थे,
यूं तो शायद  इतना तुझे याद ना करते हम यार,
क्योंकि तू मसरूफ था, खुश दिखता था खुद की चुनी हुई नई दिलचस्प गलियों में, हम भी तेरे यार खुश थे तुझे ऊंचा उड़ता देख कर,
इस तरह तुझे खो देने का इल्म होता अगर, तो तुझे  ये उड़ान भरने ही ना देते हम  यार,
क्योंकि जब तू यहां जमीन पर था हम यारों के साथ, हंसते थे हम, गाते भी थे, किस्से एक दूसरे को सुनाते भी थे,
क्या हुआ जो ये हंसता हुआ सपनों को यूं जीता हुआ यार मेरा फिर कभी ना हंसेगा, ना रोएगा, फिर कभी ना जिएगा बस सोएगा
उसकी इस नींद को सुकून दे या रब।

https://www.instagram.com/lokhandeankita/?utm_source=ig_embed&ig_mid=79C76E70-5CAE-47B5-B005-1692113D5387

इस शायरी को लिखने के साथ अंकिता ने बताया है कि इस वीडियो को आदित्य ने रिकॉर्ड किया था। अंकिता ने लिखा कि ये हमारी एक साथ बिताई गई वेकेशन की वीडियो है। तुम्हारी आवाज मेरे दिल में छेद कर जाती है।

Exit mobile version