FEATUREDkatni

सुर्खी डेम बनेगा पर्यटन स्थल, विधायक ने 7 करोड़ के विकास कार्य की रखी आधारशिला

टनी। आज कटनी के विकास में एक नया कार्य जुड़ा है। यहां शहर से लगे के सबसे बड़े डेम सुर्खी टैंक में करीब 7 करोड़ की लागत से विकसित होने वाले पर्यटन स्थल के लिए प्रथम चरण में डेढ़ करोड़ की लागत से पेवर ब्लाक, सड़क, व्रक्षारोपन ट्रेकिंग लेन, आरामदायक कुर्सियां आदि लगाने के कार्य का भूमि पूजन विधायक संदीप जायसवाल ने किया।

IMG 20180604 WA0001

 

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, पूर्व मंत्री अलका जैन, नगर अध्यक्ष रामरतन पायल, ग्रामीण अध्य्क्ष रामू साहू, जिला पंचायत सदस्य माया पटैल, जनपद सदस्य मोहित पाठक, जल संस्था अध्यक्ष विनय दुबे, सरपंच अशोक निषाद, आरईएस के कार्यपालन यंत्री, तथा सब इंजीनियर आदि की उपस्थिति रही।

20180604 183436
कटनी के लिए आदर्श बनेगा स्थान-संदीप
इस अवसर पर विधायक संदीप जायसवाल ने कहा कि यह स्थान शहर से लगा हुआ है। डेम काफी विशाल है। कई लोगों से विचारविमर्श उपरांत कटनी में एक सुंदर पर्यटन स्थल के लिए यह स्थान उपयुक्त पाया गया। आज यह कार्य प्रारंभ होने जा रहा है निश्चित तौर पर यह एक आदर्श रमणीक स्थल बनेगा। आगे यहां बोट (नाव) चलाने, चौपाटी तथा विश्राम गृह निर्माण के लिए भी प्रयास होगा ।

शहर में सुकून का स्थल बनेगा-अलका जैन
पूर्व विधायक अलका जैन ने कहा कि लंबे समय से कटनी में एक सुकून के स्थल की कमी खल रही थी आज वह पूरी हुई। अगले कुछ दिनों में यह जगह सुंदर होगी। इस कार्य के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा विधायक श्री जायसवाल को साधुवाद दिया।

विकास यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव-पीताम्बर
भाजपा जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास की गंगा बह रही है उसी कड़ी में कटनी में आज इस महत्वपूर्ण कार्य विकास का अहम पड़ाव है। कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य माया पटैल, बीडीसी मोहित पाठक ने भी सम्बोधित किया। कार्यपालन यंत्री ने कार्य की संक्षिप्त जानकारी दी। संचालन अभिषेक ताम्रकार तथा आभार प्रदर्शन सरपँच अशोक निषाद ने किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता ग्रामीण जन आदि उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Back to top button