सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराए 3 आतंकी, 1 जवान शहीद

images 10

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अगलर कांडी इलाके में एक मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है।

हालांकि, आतंकियों की गोलीबारी में एक जवान भी शहीद हुआ है। इलाके में अभी कुछ और आतंकियों के छिपे होने की खबर है। सुरक्षाबलों का ऑपरेशन अभी भी जारी है। वहीं बताया जा रहा है कि गोलीबारी में एक नागरिक भी घायल हुआ है।

इसे भी पढ़ें-  NHAI Big Update: वाहन मालिकों को आ रहे मोटर इंश्योरेंस रिन्यूअल SMS पर NHAI ने साफ की तस्वीर, टोल प्लाजा पर नहीं कटेगा कोई चालान

Leave a Reply