Latest

सुबह देखा तो फांसी पर झूल रहा था युवक

जबलपुर यश भारत। बीती रात बरगी थाना अंतर्गत पटेल मोहल्ला निवासी 23 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली सुबह जब लोगों ने मृतक को फांसी पर झूलते हुए देखा तो इस घटना की सूचना उन्होंने पुलिस को दी सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर प्रारंभिक कार्रवाई के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए रवाना करते हुए घटना की पड़ताल शुरू कर दी है।

इस संबंध में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पटेल मोहल्ला निवासी 23 वर्षीय अमित गिरी ईश्वर गिरी गोस्वामी ने रात को घर पर खाना खाया और कुछ देर तक इधर-उधर टहल रहा रात को उसने अपने ही घर में फांसी का फंदा बनाया और उससे झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

आज सुबह 5:00 बजे जब लोगों ने उसको फंदे पर झूलता हुआ देखा तो मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने प्रारंभिक कार्यवाही को उपरांत मर्ग कायम कर घटना को जांच में लिया है।

Back to top button