Latest

सुप्रीम कोर्ट में नए जजों की नियुक्ति: जस्टिस भूषण और सूर्यकांत की सिफारिश!

नई दिल्ली । कॉलेजियम सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के लिए दो नए नामों पर विचार कर रहा है। इसके लिए पांच सदस्यीय कॉलेजियम ने न्याय मूर्ति भूषण और न्यायमूर्ति सूर्यकांत को पदोन्नति देने की सिफारिश की है।

मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय कोलीजियम की बुधवार को हुई बैठक में न्यायमूर्ति सूर्य कांत और न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई के नाम पर सहमति बनी थी।

जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई को 14 नवंबर 2003 को मुंबई हाई कोर्ट का जज नियुक्त किया गया था और तभी से वह इस पद पर विराजमान हैं। वहीं न्यायमूर्ति सूर्य कांत 9 जनवरी 2004 को पंजाब और हरियाणा के जज बने थे। इसके बाद उन्हें 5 अक्तूबर 2018 को हिमाचल प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया।

इससे पहले कॉलेजियम ने झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अनिरुद्ध बोस और गुवाहाटी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ए एस बोपन्ना का नाम आगे किया था। केंद्र सरकार ने इन दो नामों पर दोबारा विचार करने को कहा था। अब खबर है कि फिर से दोनों जजों के नामों की सिफारिश दोहराई जा रही है।

Leave a Reply

Back to top button