Latest

सुप्रीम कोर्ट ने वरिष्ठ वकील भूषण को अवमानना का दोषी माना, चीफ जस्टिस और 4 पूर्व सीजेआई के खिलाफ कमेंट किए थे

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना मामले में वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण को दोषी करार दिया है। प्रशांत ने चीफ जस्टिस एसए बोबडे और 4 पूर्व सीजेआई के खिलाफ ट्वीट किए थे। अब सजा को लेकर 20 अगस्त को सुनवाई होगी।

सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच जस्टिस अरुण मिश्रा, जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस कृष्ण मुरारी ने प्रशांत भूषण के ट्वीट्स पर फैसला सुनाया।

क्या लिखा ट्वीट में?
एक ट्वीट में प्रशांत भूषण कथित रूप से लिखा था कि न्यायपालिका लोकतंत्र बचाने के लिए कुछ नहीं कर रही। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने चीफ जस्टिस बोबडे की इस वजह से आलोचना की थी कि उन्होंने कोरोना दौर में अदालतों को बंद रखने का आदेश दिया था।

Back to top button