Saturday, May 23, 2026
Latest:
Latestदिल्‍ली

विसलब्लोअर का दावा, CBSE का पॉलिटिकिल साइंस का पेपर भी हुआ लीक

नई दिल्ली : सीबीएसई का 12वीं के इकनॉमिक्स और 10वीं के गणित  के पेपर लीक होने के बाद एक और नई कहानी सामने आई है। पेपर लीक का खुलासा करने वाले कथित विसलब्लोअर ने दावा किया है कि पॉलिटिकल साइंस का पेपर भी लीक हुआ है। विसलब्लोअर ने कहा है कि उन्होंने 17 मार्च को ही पीएम मोदी, सीबीएसई और पुलिस को पेपर लीक के संबंध में अलर्ट कर दिया था, लेकिन कोई ऐक्शन नहीं लिया गया।

वहीं दूसरी ओर पेपर लीक होने की खबरे सामने आने के बाद एचआरडी और सीबीएसई ने देशभर में फिर से 12वीं का इकनॉमिक्स का एग्जाम फिर से लेने का फैसला किया है लेकिन 10वीं के पेपर के बारे में अभी भी जांच जारी है। ऐसे में विसलब्लोअर का यह खुलासा सरकार समेत सीबीएसई के 28 लाख स्टूडेंट्स के लिए चिंता की बात है। विसलब्लोअर ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि उसने पेपर लीक करने वाले से यूट्यूब के माध्यम से संपर्क साधा था।

विसलब्लोअर ने न्यूज एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा है कि वह 100 फीसदी आश्वस्त हैं कि पॉलिटिकल साइंस का पेपर भी लीक हुआ है। उधर, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को विसलब्लोअर की तलाश है। इसके लिए गूगल से सहयोग भी मांगा गया है। ऐसा माना जा रहा है कि इसी विसलब्लोअर ने सीबीएसई चेयरपर्सन को परीक्षा से कई घंटे पहले ही एक वॉर्निंग ईमेल भेजा था। क्राइम ब्रांच ने इस ईमेल के बारे में गूगल से जवाब मांगा है। यह मेल जीमेल आईडी से भेजा गया था और इसमें हाथ से लिखे प्रश्नपत्रों की तस्वीरें भी अटैच थीं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply