सीएम की जनआशीर्वाद यात्रा का शहर में बेसब्री से इंतजार

भाजपा जनों में उत्साह, होगा अभूतपूर्व स्वागत
रांझी से होता हुआ सभी विधानसभाओं से गुजरेगा रथ
जबलपुर यभाप्र। प्रदेश के यशस्वी मुख्मंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा का समापन आज शाम को जबलपुर में हो रहा है। पार्टी समापन को सबसे भव्य बनाने की तैयारी में है। ताकि प्रदेश में कार्यकर्ताओं के बीच सकारात्मक संदेश भेजा जा सके। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद राकेश सिंह भी जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल रहेंगें। जन आशीर्वाद यात्रा का जबलपुर आगमन आज शाम को होगा। भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की यह जन आशीर्वाद यात्रा ने पूरे प्रदेश में जनता का आशीर्वाद लेने के पश्चात अपने अंतिम चरण में सिहोरा से जबलपुर जिले में प्रवेश किया। यह यात्रा जिले की छ:विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगी जहां जबलपुर की जनता अपने जनप्रिय नेता का स्वागत करने उमड़ पड़ी हैं। वैसे भी प्रदेशभर की नजर सरकार की इस आशीर्वाद यात्रा पर लगी है। टिकट के दावेदार आज अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। पार्टी के पक्ष में बने माहौल का भी राजनैतिक पंडित आकलन करेंगे। यहप्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह का यह लोकसभा क्षेत्र है। दोपहर बाद सीएम का रथ जबलपुर शहर में प्रवेश करेगा। रांझी से होता हुआ सभी विधानसभाओं से रथ गुजरेगा । पनागर से अधारताल बिरसा मुंडा चौक पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कार द्वारा सीधे केंट विधानसभा अंतर्गत मोनी तिराहा पहुंचेगे जहां से रोड शो करते हुए रांझी दर्शन सिंह तिराहा में रथ सभा करेंगे. दर्शन तिराहा से मेन बाजार रांझी, व्हीकल मोड, गोकलपुर, सतपुला से पूर्व विधानसभा अंतर्गत कांचघर चौक पहुंचकर रथ सभा एवं घमापुर चौक में रथ सभा करते हुए बेलबाग, छोटी ओमती होते हुए बड़ी ओमती पहुचेंगे, जहां से उत्तर विधानसभा अंतर्गत विक्टोरिया अस्पताल तुलाराम चौक, अंधेरदेव, खजांची चौक, बड़ा फुहारा होते हुए घमंडी चौक में रथ सभा करेंगे तथा गढ़ा फाटक, लोहिया पुल, रानीताल, यादव कॉलोनी होते हुए कछपुरा ब्रिज पहुचेंगे जहां से पश्चिम विधानसभा अंतर्गत संजीवनी नगर, पंडा की मढियाा, गढ़ा बाजार, आनंद कुंज होते हुए बीटी तिराहा में यात्रा का समापन रथ सभा के साथ होगा.। रोड शो के तहत सीएम 54 किमी की दूरी तय करेंगे। इस दौरान सिहोरा और पनागर में मंच सभाओं के अलावा शहर की सभी चार विधानसभाओं में एक-एक रथ सभाएं होगी। सीएम अलग से मंच पर नहीं जाएंगे।
भव्य स्वागत की अपील : महानगर की चारों विधानसभाओं में यात्रा का भव्य स्वागत की तैयारियां की गई हैं। इसके लिए पार्टी के सभी मंडलों, मोर्चा, प्रकोष्ठों, विभाग एवं प्रकल्पों के पदाधिकारियों ने यात्रा मार्ग पर मंच लगाया है हीा वे अपने जनप्रिय नेता का स्वागत करेंगे। साथ ही विभिन्न सामाजिक संगठन भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का स्वागत करेंगे । करीब 65 मंच लगाए गए हैं। जन आशीर्वाद यात्रा में मुख्यमंत्री की अगवानी एवं यात्रा का भव्य स्वागत करने की अपील प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोंटिया, राज्यमंत्री शरद जैन, नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, ग्रामीण अध्यक्ष ओमप्रकाश पटैल, युमो प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे, महापौर स्वाती गोडबोले, जिपं अध्यक्ष मनोरमा पटैल, विधायक अंचल सोनकर, सुशील तिवारी इंदू,अशोक रोहाणी, प्रतिभा सिंह, नंदिनी मरावी, एलबी लोबो, मविप्रा अध्यक्ष प्रभात साहू, जेडीए अध्यक्ष विनोद मिश्रा, अविवि निगम उपाध्यक्ष एसके मुद्दीन, पूर्व मंत्री अजय विश्नोई, हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू, धीरज पटेरिया, आनंद बर्नाड, डॉ जितेन्द्र जामदार, दीपांकर बैनर्जी, सदानंद गोडबोले, अखिलेश जैन, राजा मोर, बालचंद जैन, रजनी यादव, संदीप जैन, आलोक तिवारी, अमर मिश्रा,रानू तिवारी, राजेश मिश्रा, राजेश दाहिया, राजेश राय आदि ने की है।








