सिहोरा में फ्लाईओवर से गिरी स्कॉर्पियो, तीन युवकों की मौके पर मौत
NH-30 मझौली बाईपास पर रविवार देर रात देर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो रेलिंग तोड़ते हुए फ्लाईओवर से करीब 35 फुट नीचे जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में स्कॉर्पियो में सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। स्कॉर्पियो में सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जहां एक की स्थिति सामान्य बताई जा रही है, वहीं दूसरे युवक को इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए।
25 फुट रेलिंग तोड़ते हुए 35 फुट फ्लाईओवर से गिरी कार
घर लौटने के दौरान सभी लोग कार से जैसे ही मझौली बायपास NH-30 फ्लाईओवर के पास पहुंचे। स्कॉर्पियो शेखर चला रहा था। उसी समय कार अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई। अनियंत्रित कार करीब 25 फुट तक फ्लाईओवर में लगे रेलिंग को तोड़ते हुए 35 फुट के फ्लाईओवर से सीधे नीचे जा गिरी।
तीन युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत
स्कॉर्पियो के फ्लाईओवर से नीचे गिरते ही कार के परखच्चे उड़ गए हादसा इतना दर्दनाक था मृतकों के सिर का हिस्सा सड़क पर जा गिरा। स्कॉर्पियो में सवार शेखर ठाकुर, अखिलेश ठाकुर और सनी पटेल की मौके पर मौत हो गई। वही भूरा माली का का पैर बुरी तरह को चलने के कारण मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज जबलपुर भिजवाया वहीं एक अन्य युवक सोनू गुप्ता को मामूली चोटें आई उसने तुरंत घटना की सूचना सिहोरा पुलिस को दी।
घर में मातम का माहौल, परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल
इस दर्दनाक हादसे के बाद शेखर ठाकुर के घर में मातम पसर गया। परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है उन्हें तो विश्वास ही नहीं हो रहा कि कि उनका मंझला बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

