Site icon Yashbharat.com

सिहोरा के लिए अच्छी खबर 22 रिपोर्ट आईं निगेटिव, जबलपुर में स्वस्थ हुए 3 संक्रमित

download 3

जबलपुर/ सिहोरा (यश भारत ब्रेकिंग अपडेट आशीष शुक्ला)। जबलपुर जिले में सिहोरा के लिए अच्छी खबर आज प्राप्ति रिपोर्ट में सिहोरा के सभी 22 सेम्पल कोरोना निगेटिव आये।

बीएमओ डॉ दीपक गायकवाड ने बताया कि आज जो 22 रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई हैं उनका सैंपल 27 मई और 28 मई को भेजा गया था।

इसी तरह दूसरी अच्छी खबर जबलपुर से आई जबलपुर में  कोरोना से स्वस्थ होने पर आज शुक्रवार को सुखसागर कोविड केयर सेंटर से दो व्यक्तियों और मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से एक व्यक्ति को डिस्चार्ज किया गया है ।

सुखसागर मेडिकल कॉलेज से नई गाईड लाइन के मुताबिक कोरोना से स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किये गये दोनों व्यक्तियों बहोराबाग रद्दी चौकी निवासी 17 बर्षीय रजीक रजा एवं मंसूराबाद निवासी 35 बर्षीय इजहार उर्फ मन्नी को अगले सात दिन के लिये सुखसागर स्थित क्वारेन्टीन सेंटर भेज दिया गया है ।

जबकि मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किये गये पुराना पुल गोहलपुर निवासी 70 बर्षीय गुलाम रसूल को सतरह दिन की आइसोलेशन की अवधि पूरी होने और जाँच रिपोर्ट निगेटिव मिलने सीधे घर भेजा गया है। इन्हें मिलाकर जबलपुर में अब तक 171 व्यक्ति कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं ।

Exit mobile version