Saturday, May 16, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेशमहाकौशल की खबरें

सिवनी से निर्दलीय विधायक मुनमुन राय भाजपा में शामिल

भोपाल। मध्य प्रदेश के सिवनी से निर्दलीय विधायक मुनमुन राय भाजपा में शामिल हो गए. उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह और मंत्री संजय पाठक की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.

IMG 20180503 WA0050
अमित शाह के मध्य प्रदेश दौरे के ठीक एक रात पहले बड़े राजनीतिक घटनाक्रम में निर्दलीय विधायक मुनमुन राय ने भाजपा का दामन थाम लिया. मुनमुन राय सिवनी से विधायक हैं.  लंबे समय से मुनमुन राय के भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थी, लेकिन भाजपा नेताओं ने अमित शाह के दौरे के ठीक पहले इस निर्दलीय विधायक को अपनी पार्टी में शामिल करने में सफलता हासिल कर ली.

IMG 20180503 WA0052

मुनमुन राय महाकौशल इलाके से आते हैं. कांग्रेस ने इसी क्षेत्र से कद्दावर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. माना जा रहा है कि भाजपा ने कमलनाथ को बड़ा झटका देते हुए मुनमुन राय को अपने पाले में खींच लिया.माना जा रहा है कि इसमे राज्यमन्त्री संजय पाठक की महत्वपूर्ण भूमिका भी थी।

निर्दलीय विधायक के पार्टी में शामिल होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि कई और नेता भाजपा के संपर्क में है.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply