Site icon Yashbharat.com

सिलौंड़ी अस्पताल में नवजात शिशु की मौत

Untitled 3
उमरियापान। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिलौंडी में एक नर्स के द्वारा इलाज में बरती गई लापरवाही से बुधवार रात एक नवजात शिशु की मौत होने का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उमरियापान के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिलौंडी में नवजात शिशु के पिता संतोष चौधरी बुधवार शाम करीब 6 बजे अपनी पत्नी विनीता चौधरी को अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां बच्चे का जन्म हुआ।
बताया जाता है बच्चे को सांस लेने में तकलीफ  हो रही थी, लेकिन ड्यूटी में तैनात नर्स आरती ने इसकी जानकारी परिजनों को नहीं दी। न ही अन्य अस्पतालों मे रिफर किया। परिजनों का कहना है कि नवजात शिशु की स्थिति जब बिगड़ने लगी तब निजी वाहन से बच्चे को दूसरे अस्पताल ले जाने की बात कही गई।
रात करीब 8 बजे परिजन शिशु को कुंडम ले जाकर चैकअप कराया तो डॉक्टर ने शिशु की मौत होने की पुष्टि कर दी। इतना ही नहीं डॉक्टर ने बताया कि शिशु मौत दो घण्टे पहले ही हो गई है। जानकारी लगते ही परिजन रोते बिखलतेआक्रोशित हो गए। परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात नर्स की लापरवाही से नवजात शिशु की मौत होने का आरोप लगाया है।
परिजनों का आरोप है कि यदि बच्चे की हालत गंभीर थी तो नर्स ने जानकारी देने से क्यों परहेज किया। परिजनों का कहना है नर्स द्वारा यदि तत्काल एम्बुलेंस को बुलाकर उमरियापान, कटनी, जबलपुर के लिए   रिफर कर देती तो बच्चे की जान बच सकती थी। घटना के बाद दूसरे दिन गुरुवार को शिशु के परिजन आक्रोशित होते हुए हंगामा करने अस्पताल पहुंचे।
जानकारी लगते ही सिलौंडी जागरूकता समिति के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर शिशु के परिजनों से बात की और समझाया जिससे मामला शांत हुआ और हंगामे की स्थिति निर्मित नहीं हो सकी। इसके बाद परिजन सिलौंडी चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर करते हुए नर्स पर कार्रवाई करने की मांग की है।
इनका कहना 
डिलेवरी के बाद बच्चा कम सांस ले रहा था जिसकी जानकारी परिजनों को दी गई थी। शिशु को रैफर करने 108 को सूचना देकर बुलाया गया था। परिजनों द्वारा ही लेटलतीफी की गई है जिस कारण यह घटना हुई है। परिजनों द्वारा लगाए जा रहे आरोप निराधार है। आरती मेहरा ड्यूटी नर्स बच्चे को सांस लेने में दिक्कत होने की जानकारी नर्स द्वारा मुझे दी गई थी। मामले की जांच कराई जाएगी जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी।         -राजेश केवट, बीएमओ उमरियापान
Exit mobile version