कटनी। भाजपा की केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार हो या फिर प्रदेश में शिवराज सिंह की विकास पसंद सरकार ने आम जनता, किसान, मध्यमवर्गीय, व्यापारियों और विकास के वो तमाम कार्य किये हैं जिनसे हर भाजपा कार्यकर्ताओं का सिर गर्व से ऊंचा है। जनता के पास जाएं, सरकार के इन कामों को बताएं, कांग्रेस के दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब दें । डिफेंसिव नहीं अब इफेंसिव होने की जरूरत है। जनता के लिए सरकार प्रतिबद्ध है आने वाला समय काफी संवेदनशील है लिहाजा प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें।
यह कहना था भाजपा के वरिष्ठ वक्ता प्रो. विनोद मिश्रा का। श्री मिश्रा कल जिला कार्यालय में भाजपा की जिला कामकाजी बैठक में मार्गदर्शन दे रहे थे। उन्होंने हाल में आये केंद्रीय बजट को कल्याणकारी बताया। श्री मिश्रा ने कहा कि किसानों के लिए सरकार ने बजट में जो घोषणाएं की है वो ऐतिहासिक हैं। इसके अलावा टेक्स स्लैब में बदलाव नहीं कर मध्यम वर्गीय को भार से बचाया, साथ ही 10 करोड़ लोगों के स्वास्थ बीमा की क्रांतिकारी घोसणा की जो दुनिया की कोई भी सरकार नहीं कर सकी। ये सब बातें जनता तक पहुंचाने का कार्य भाजपा जन पूरे आत्मविश्वास से करें। उन्होंने कहा कि जबलपुर कटनी में जो विकास के कार्य हुए वो सामने दिख रहे हैं। कटनी जबलपुर 4 लेन सड़क भाजपा की देन है, रेल इलेक्ट्रिफिकेशन, स्टेशनों का विकास और इंफ्र ास्ट्रक्चर के काम देख कर जनता उत्साहित है।
क्रमण, अतिक्रमण, संक्रमण से निपटने आक्रमण की भूमिका
कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष रामचन्द्र तिवारी ने क्रमण, संक्रमण अतिक्रमण और आक्रमण की परिभाषा समझाई, कि कार्यकर्ता कब किस दौर से होकर गुजरता है। कभी उसे अतिक्रमण कभी संक्रमण से गुजरना पड़ता है, लेकिन वह इस अवस्था मे आक्रमण करे तो निश्चित तौर पर क्रमण को प्राप्त करता है। चुनाव के इस समय मे इन चारों बातों का समावेश होता है पर यह समय संक्रमण अतिक्रमण का नही बल्कि आक्रमण का है ऐसा आक्रमण जो विरोधी पक्ष को परास्त कर दे।
जिला अध्यक्ष पीतांबर टोपनानी ने बताईं कार्ययोजना
भाजपा जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी ने जिले की भाजपा गतिविधियों की जानकारी सभी के समक्ष रखीं। श्री टोपनानी ने बताया कि भाजपा की अल्पकालीक विस्तार योजना में मई माह में जिला भाजपा ने कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से घर घर जनता के समक्ष सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया। अब 11 फरवरी से पुनः विस्तार योजना का कार्यक्रम प्रारंभ हो रहा है जिले के सभी 1192 बूथों मे विस्तारक समय देकर बूथ स्तर पर संगठनात्मक कार्यों को गति देने एवं समाज के सभी वर्गों के लोगों से संपर्क करेंगे। जिसके लिए समस्त ज्येष्ठ, श्रेष्ठ कार्यकर्ता तन मन धन से जुटने के लिए तैयार है। समस्त मंडलों में पालक संयोजकों तथा बूथ प्रभारियों के दायित्व प्रदान कर दिये गये हैं। इसी दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष रामरतन पायल ने कटनी नगर में समस्त 45 वार्डों में पालक संयोजकों तथा सभी बूथ प्रभारियों की सूची का वाचन किया। मंच का संचालन करते हुए भाजपा जिला महामंत्री हरिशंकर गर्ग ने कहा कि पार्टी के दायित्व का कुशल निर्वहन करने के लिए भाजपा के समस्य कार्यकर्ता कार्य को पूजा की तरह से करते हैं यही कारण है कि आज जिले के घर घर में भाजना का ध्वज लहरा रहा है। आने वाला समय चुनौतीपूर्ण है जिसके लिए समस्त कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं।
क्या है अल्पकालीन विस्तार योजना
अल्पकालीन कार्य विस्तार योजना के द्वितीय चरण के तहत जिले के 1192 बूथों तक भारतीय जनता पार्टी के अल्पकालिक विस्तारक कार्य विस्तार अभियान के रूप में डोर टू डोर संपर्क अभियान होगा। अल्पकालिक विस्तारक मंडलों में अपना समय देकर बूथ स्तर पर संगठनात्मक कार्यों को गति देने एवं समाज के विभिन्न वर्गों के सम्मानीय लोगों से सम्पर्क, अनुसूचित जाति जनजाति के परिवारों के बीच बैठक, समाज के सभी वर्गों व अल्पसंख्यक समुदाय के लिए केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों के बीच पहुंचाकर, समाज में स्वच्छता एवं पर्यावरण की अलख जगाकर पार्टी संगठन की रीति नीति से लोगों को अवगत कराएंगे
सामाजिक कार्य करने वाली महिलाओं को दिलाई भाजपा की सदस्यता
बैठक में जिला शिक्षा प्रकोष्ठ के नवनियुक्ति कार्यकारणी के सदस्यों का स्वागत किया गया। इसी बैठक में महिला मोर्चा अध्यक्ष भावना सिंह ने शहर की चार जागरूक तथा समाजिक कार्य करने वाली महिलाओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई, जिनमें दीपा बैनर्जी, आरती चतुर्वेदी, अभाविप की पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अल्पना नामदेव अभिलाषा शामिल थीं।
बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता पटेल, पूर्व अध्यक्ष रामचन्द्र तिवारी, पूर्व विधायक सुकीर्ति जैन विस्तारक आशुतोष त्रिपाठी, नगर निगम अध्यक्ष संतोष शुक्ला, सत्यनारायण अग्रहरी के अलावा जिला भाजपा के समस्त पदाधिकारी मंडल के अध्यक्ष पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा, विभाग, प्रकोष्ठ के संयोजक, सह संयोजक जनभागीदारी अध्यक्ष, जन अभियान परिषद के पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ मंडलों के महामंत्री अदि उपस्थिति थे आभार प्रदर्शन जिला मंत्री सुनील उपाध्याय ने किया ।
