Saturday, May 2, 2026
Latest:
jabalpur

सिर कटी लाश, की शिनाख्त नहीं पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार

जबलपुर। शनिवार की शाम बेलबाग थाना क्षेत्र में घमापुर चौक के पहले पड़ने वाले जंजीरा पुल के नीचे एक सिरकटी लाश मिलने के मामले में पुलिस ने शव का पीएम तो करवा दिया है और शव को मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय की मरचुरी में रखवा दिया है ताकि यदि कोई गुमशुदा व्यक्ति का शव हो तो वह आकर शिनाख्त कर सके।

इस संबंध में आज जब बेलबाग पुलिस से संपर्क किया गया तो उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस शिनाख्त के साथ साथ डीएनए जांच के लिए पीएम के बाद चिकित्सकों से हड्डियों की मांग की है। ताकि डीएनए से मृतक के संबंध में कोई जानकारी लग सके।

हालांकि यदि पुलिस को पीएम रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। पीएम होने के बाद पुलिस ने हड्डियां मांगी हैं ताकि उसका डीएनए कराकर पहचान करायी जा सके। डीएनए रिपोर्ट के बाद उसके बारे में जानकारी जुटा पाएगी। उल्लेखनीय हैकि शनिवार की शाम जंजीरा पुल के नीचे सिर कटी लाश मिली थी लाश को जानवरों ने मृतक के आधे शरीर को खा डाला था जिसके चलते लाश बुरी तरह से क्षतविक्षत हो गयी थी। मृतक के शरीर में सिर्फ एक काले रंग का जींस पैंट था इसके अलावा ऐसा कोई और सामान नहीं मिला है जिससे मृतक के संबंध में कोई जानकारी लग सके।

हालांकि पुलिस मृतक की हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं कर रही है। लेकिन यह पीएम रिपोर्ट और डीएनए टेस्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से पड़ताल कर रही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply