भोपाल में 28 सिंधी लोगों को दी गई भारत की नागरिकता

2018 3image 17 17 244447326peopleofsindhisocietygo ll

भोपाल: पाकिस्तान से आए सिंध समुदाय के लोगों को लंबे इंतजार के बाद भारत की नागरिकता मिल गई। भोपाल में एक समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया और नागरिकता सौंपी गई, जानकारी के मुताबिक एक समारोह में सीेएम शिवराज सिंह चौहान ने कुल 28 नागरिकों को नागरिकता सौंपी।

हाल ही में भोपाल में सिंध समाज के लोगों ने एक समारोह का आयोजन हुआ था। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सीेएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सिंध समाज के बिना भारत की कल्पना नहीं की जा सकती है। उन्होंने इस समुदाय के प्रमुख त्योहार चैदी चांद का आयोजन सीएम हाउस में करने की बात भी कही। उन्होंने यह भी कहा कि सिंध समुदाय ने विभाजन का दर्द झेला है। भारत शांतिप्रिय देश है, यहां उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना होगा। सरकार उनकी बेहतर के लिए हरसंभव प्रयास करने को तैयार है।

इसे भी पढ़ें-  Guwahati Hotel Firing: गुवाहाटी के होटल बिलास इन में अंधाधुंध गोलीबारी: 4 लोगों की मौत, कई घायल; इलाके में दहशत का माहौल