Saturday, May 2, 2026
Latestमध्यप्रदेश

सिंधिया समर्थक पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल पर थाने में पथराव, सिर में लगे टांके

ग्वालियर। पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल पर सिरौल थाना कैंपस में भीड़ ने मंगलवार की सुबह पथराव कर दिया। पत्थरबाजी में मुन्नालाल का सिर फूट गया। इस दौरान हमलावरों ने गाड़ी के कांच भी फोड़ दिए। पूर्व विधायक के सिर में चार टांके आए हैं।

09 06 2020 munnalal goyal 202069 205026

सिरौल स्थित जाटव मोहल्ले में अनुसूचित जाति वर्ग के पारस जौहरी की निर्ममता से हुई हत्या के बाद आक्रोशित समाज के लोग शव रखकर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सिरौल थाना घेरकर बैठे थे। पूर्व विधायक भी युवक की हत्या पर संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए वहां गए थे। मुन्नालाल गोयल के गाड़ी से उतरते ही भीड़ में से कुछ लोगों ने उन पर पथराव कर दिया।

ग्वालियर पूर्व विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर जीते मुन्नालाल गोयल पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। घटना के समय पूर्व विधायक का गनर नहीं था। पूर्व विधायक ने कहा कि मैं एफआइआर दर्ज नहीं कराऊंगा, फैसला जनता के ऊपर छोड़ता हूं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम