साबरमती से आज़ादी के अमृत महोत्सव का PM ने किया शुभारंभ, संस्कृति मंत्री प्रहलाद करेंगे 75 KM पदयात्रा

wp 16156468339286684711649366796006

अहमदाबाद। भारत के माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने दांडी की 386 किलोमीटर की प्रतीकात्मक यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसी के साथ आजादी के 75 साल के उत्सव आजादी के अमृत महोत्सव का विधिवत आरंभ हुआ।

wp 16156469035942983960271285379770

यह महोत्सव 15 अगस्त, 2023 तक जारी रहेगा।
अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से आरंभ हुए इस 25-दिवसीय ‘दांडी मार्च’, का समापन 6 अप्रैल को नवसारी, गुजरात के दांडी में होगा।

संस्कृति मंत्री और गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के उपाध्यक्ष श्री प्रहलाद सिंह पटेल के नेतृत्व में गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति नयी दिल्ली के 27 सदस्य साबरमती से नाडियाड़ तक की 75 किमी की पदयात्रा करेंगे।

समिति निदेशक श्री दीपंकर श्रीज्ञान, खादी कमीशन के सदस्य श्री बसंत सहित श्रीमती गीता शुक्ला, शोध अधिकारी, श्री रिज़वान उररहमान, श्री प्रवीण दत्त शर्मा, श्री जगदीश प्रसाद, श्री अरबिन्दो मोहंती, श्री दिलीप कुमार, श्री नरेंद्र कुमार, श्री यतेंद्र सिंह, श्री पीयूष हलधर, श्री विवेक कुमार, श्री दीपक
तिवारी, श्री दीपक पांडे, श्री सुनील, श्री नवीन, श्री महेंद्र सिंह, श्री धर्म पाल, श्री राकेश शर्मा, श्री हरेंद्र, श्री गणेश, श्री मनीष, श्री धनराज, श्री मनीष कुमार, श्री धर्मराज कुमार, श्री अरविंद कुमार और श्री अरुण सैनी इस यात्रा में भाग ले रहे है।

पदयात्रा शुरू होने से पहले, समिति निदेशक श्री दीपंकर श्री ज्ञान ने यात्रा की जानकारी देतै हुए कहा कि यह यात्रा साबरमती, कोचरब, चंदोला लेक, असलाली, बारेजा, नवागांव, मातर होते हुए नाडियाड़ पहुंचेगी। निदेशक ने स्वयं सेवकों से
दांडी यात्रा में पूरे दृढ़ उत्साह के साथ भाग लेने का आह्वान किया और राष्ट्र निर्माण और शहीदों को याद करने की प्रेरणा दी। मार्च शुरू करने वाले पदयात्रियों में उत्साह देखा गया।