
🇮🇳 यशभारत सागर : कोरोना अपडेट @आशीष शुक्ला
सागर यश भारत/ जिले में शुक्रवार को फिर 5 नए कोरोना संक्रमित मरीज के मिले है। गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में जिले के सागर शहर में 2 महिलाओं व 3 पुरुषों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब के इंचार्ज डॉ सुमित रावत से यशभारत को मिली जानकारी के अनुसार सागर जिले में शुक्रवार को मिले 5 पॉजिटिव मरीजों में परकोटा निवासी 52 वर्षीय पुरुष, पंत नगर निवासी 51 वर्षीय महिला एवं 55 वर्षीय पुरुष, केंट के सदर बाजार से 31 वर्षीय पुरुष तथा गोपालगंज निवासी 29 वर्षीय महिला शामिल हैं। संक्रमितों का इलाज बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज द्वारा किया जा रहा है।