FEATUREDLatest

सागर में 8 नए मरीजों की रिपोर्ट पॉज़िटिव, आंकड़ा बढ़कर पहुंचा 74 पर

सागर। (यश भारत  ब्रेकिंग @आशीष शुक्ला)। सागर में 8 नए मरीज मिलने के बाद कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर कुल 74 हो गई है।

मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ जी एस पटेल ने बताया कि आज लिए गए सैंपल में 8 मरीजो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इससे पहले कल शुक्रवार की रात को इलाज के दौरान एक की मौत हो गई थी। अब तक कुल 3 मौतें हुई हैं तथा 8 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है 2 अन्य लोगों का इलाज बाहर चल रहा है।

आज मिले पॉजिटव मरीजों में गढ़ाकोटा के ग्राम रोन में 03 तथा सागर के बिट्ठल नगर वार्ड में 01 व सदर के 4 मरीज शामिल हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम