Sunday, May 17, 2026
Latest:
Coronaसागर

सागर में गिरा करोना का ग्राफ: 08 नए पॉजिटीव मिले

सागर, आशीष शुक्ला

सागर यश भारत/ सागर जिले में करोना संक्रमण का ग्राफ एकदम से नीचे आ गया है। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में 08 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। सागर जिले के लिए यह एक राहत भरी खबर है। आज मिले मरीजों में बुन्देलखण्ड मेडिकल कॉलेज कैंपस से 03 तथा गढाकोटा से 01 संक्रमित शामिल है। 04 मरीजों को ठीक होने के बाद बीएमसी से डिस्चार्ज किया गया है।

सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब के इंचार्ज डॉ सुमित रावत द्वारा यश भारत को दी गई जानकारी के अनुसार मंगलवार को मिले 08 नए पॉजिटिव मरीजों में 03 बीएमसी कैंपस के निवासी हैं। इनके अलावा 01 गढाकोटा, 02 इंदिरा नगर सिविल लाइन, 01 मोहन नगर वार्ड बड़ा बाजार तथा 01 कैंट एरिया में पॉज़िटिव मरीज पाया गया है। जिले में करोना संक्रमण से मृत्यु का कोई भी मामला सामने नहीं आया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम