CoronaLatestमध्यप्रदेशसागर

सागर में कोरोना का कहर जारी : 34 नए केस सहित 10 दिन में मिले जिले में 386 पॉजिटीव

🇮🇳 यशभारत सागर : कोरोना अपडेट @ आशीष शुक्ला

सागर यश भारत/ जिले में कोरोना संक्रमण का कहर लगातार जारी है। आज मिले 34 नए मामलों के साथ पिछले 10 दिन में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 386 पर पहुंच गई है। जो पिछले 1 साल में 10 दिन की अवधि में सबसे बड़ी संख्या है। जिले में अब तक 6716 पोजिटिव केस दर्ज किए गए हैं। जिनमे 5231 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। इलाज के दौरान 154 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब के इंचार्ज डॉ सुमित रावत से आज यश भारत को मिली जानकारी के अनुसार सागर के भगवानगंज वार्ड से 3 मरीजों के साथ ही बड़ा जीना परकोटा, न्यू ऑफिसर्स कॉलोनी, पुरानी सदर, मनोरमा कॉलोनी, चंद्रशेखर वार्ड, श्रीराम कॉलोनी, शिवराज कॉलोनी, लाजपतपुरा, ज्योति नगर, सूबेदार वार्ड, केंट, होटल दीपाली, पीतांबरा मंदिर सिविल लाइन, मोहन नगर, रामपुरा समेत जिले के बंडा, पटेरा, बरोदा, बरखेड़ी, केरबना, रूसल्ला आदि जगहों से कुल 34 पॉजिटीव मरीज मिले हैं। इनके अलावा 3 मरीजों को ठीक होने के बाद बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है।

Back to top button