CoronaLatestमध्यप्रदेश

सागर में कोरोना का अब तक का सबसे बड़ा विस्फ़ोट, एक साथ मिले 51 पॉजिटिव, 3 की मृत्यु

आशीष शुक्ला..

सागर यश भारत/ सागर जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमण का बड़ा धमाका हुआ है। सागर की बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब के इंचार्ज डॉ सुमित रावत के अनुसार बीएमसी सहित अन्य लैबों से प्राप्त रिपोर्ट में 51 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गयी है।

वही 3 मरीजों की मृत्यु हो गई है तथा साथ संक्रमित ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए। आज मिली रिपोर्ट में यह आंकड़ा सामने आने के बाद सागर में चिंता की लकीरें उभर गई है।

वही संक्रमितों के इलाज के लिए बीएमसी में उपलब्ध सुविधाएं कम पड़ने के बावजूद जिला अस्पताल का करोना संक्रमण के इलाज एवं जांच के लिए उपयोग नहीं किए जाने से प्रशासन की भूमिका पर भी अब उंगलियां उठने लगी है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम