
🇮🇳 यशभारत सागर : कोरोना अपडेट @ आशीष शुक्ला
सागर यशभारत/ जिले में कोरोना संक्रमण को लेकर राहत की खबर है। शुक्रवार को दो पॉज़िटिव मरीजों के मिलने के साथ ही 7 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब के इंचार्ज डॉ सुमित रावत से यश भारत को मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जिले में सिर्फ 2 संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं 7 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। सागर जिले में अब तक 5418 पॉज़िटिव मरीज मिल चुके हैं। संक्रमण से मृत्यु के मामले भी थमें हुए हैं जो राहत की बात है।