मध्यप्रदेश
सागर: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के करीबी कमलेश बघेल कांग्रेस से निष्कासित

यशभारत, (सागर ब्रेकिंग @आशीष शुक्ला) सागर से मिल रही खबर के मुताबिक खाद्यमंत्री गोविंद राजपूत के करीबी कमलेश बघेल कांग्रेस से निष्कासित पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण नए जिलाध्यक्ष नरेश जैन ने उक्त बड़ी कार्यवाही की है।
कांग्रेस के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और भाजपा सरकार में खाद्यमंत्री गोविंद राजपूत के करीबी कमलेश बघेल को आज काँग्रेस पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया है।
नवनियुक्त ग्रामीण अध्यक्ष नरेश जैन ने अपना पदभार संभालते ही इस निर्णय के साथ राजपूत समर्थकों पर कड़ी कार्रवाई का संकेत दे दिया है।








