CoronaLatestसागर

सागर जिले में एक महिला समेत करोना के 7 नए मरीज मिले

यश भारत सागर करोना अपडेट @आशीष शुक्ला।

यशभारत सागर/ संभागीय मुख्यालय सागर में गुरुवार को कोरोना के सात नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं इसके साथ ही दो मरीजों की ठीक होने के बाद अस्पताल छुट्टी कर दी गई है।

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के वायरोलॉजी लैब के इंचार्ज डॉ सुमित रावत से यश भारत को मिली जानकारी के अनुसार सागर जिले में एक महिला समेत कुल सात पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं।

इनमें 3 मरीज सागर शहर से हैं। इनके अलावा खुरई से दो तथा बीना और केसली से एक-एक मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव पाए गए मरीजों में 55 वर्षीय महिला श्री राम कॉलोनी निवासी है जबकि दो अन्य पुरुष मरीज खुरई रोड क्षेत्र से हैं।

Back to top button