Site icon Yashbharat.com

सहायक ग्रेड के पद की भर्ती में सिर्फ हिंदी टायपिंग जरूरी

the best tech school on earth is israeli army unit 8200

भोपाल। सहायक ग्रेड तीन और समकक्ष पदों पर होने वाली भर्ती में सिर्फ हिन्दी टायपिंग जरूरी होगी। अंग्रेजी की अनिवार्यता नहीं रहेगी। 2 हजार 400 पदों के लिए होने वाली परीक्षा को लेकर फैल रहे भ्रम को दूर करने सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश निकाले हैं।

इसमें साफ किया गया है कि कम्प्यूटर दक्षता प्रमाणीकरण में हिन्दी में दक्ष होना जरूरी है। अंग्रेजी की अनिवार्यता सिर्फ उन्हीं पदों के लिए होगी, जहां इसे विशेष तौर पर मांगा गया हो। भर्ती के लिए प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) 28 और 29 जुलाई को परीक्षा आयोजित करेगा और आवेदन छह जुलाई तक जमा होंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव सीबी पड़वार ने बताया कि कम्प्यूटर दक्षता प्रमाणीकरण परीक्षा में अंग्रेजी की टायपिंग स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट और हिन्दी के लिए 20 शब्द प्रति मिनट रखी गई है। इस निर्देश से यह भ्रम पैदा हो रहा था कि सहायक ग्रेड 3 और समकक्ष पदों के लिए हिन्दी और अंग्रेजी टायपिंग में दक्ष होना आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। सरकार ने सिर्फ हिन्दी टायपिंग में दक्ष होना अनिवार्य किया है। इसके मायने यह हुए कि सहायक ग्रेड 3 और समकक्ष पदों के लिए सिर्फ इस आधार पर किसी अभ्यर्थी को अयोग्य नहीं ठहराया जाएगा कि उसने अंग्रेजी ट

Exit mobile version