FEATUREDLatestमनोरंजन

सलमान, सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे पर काला हिरण शिकार मामले में फैसला आज

जयपुर। राजस्थान के जोधपुर में काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर कोर्ट आज अपना फैसला सुनाएगी। इस मामले में सलमान खान के अलावा सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे, नीलम आरोपी हैं। पिछले 19 वर्ष से चल रहे कांकणी काला हिरण शिकार मामले में आज अंतिम फैसला आएगा।

फैसले के चलते जोधपुर की कोर्ट के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इस बीच सोनली बेंद्रे, नीलम और सैफ अली खान के वकील ने कहा है कि अगर सभी लोग दोषी पाए गए तो सभी को एक जैसी सजा सुनाई जाएगी। मामले में सर्वाधिक 6 साल की जेल का प्रावधान है।

फैसले के कपहले ये सभी सितारे बुधवार को ही जोधपुर पहुंच गए। यह मामला 1998 में फिल्म “हम साथ-साथ हैं” की जोधपुर में चली शूटिंग के समय का है। उस समय एक और दो अक्टूबर की रात कांकणी में कथित रूप से काले हिरण का शिकार किया गया।

मामले में मुख्य आरोपित सलमान खान बनाए गए और सैफ, नीलम, तब्बू तथा सोनाली पर उन्हें उकसाने का आरोप लगाया गया। मामले में 19 वर्ष से सुनवाई चल रही थी। पिछले माह सुनवाई और अंतिम बहस पूरी हो गई और अब गुरुवार को कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा।

सलमान को मिलेगी विशेष सुरक्षा

फैसला सुनाने के दौरान सलमान खान कोर्ट में मौजूद रहेंगे। तीन माह पूर्व पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर लारेंस विश्नोई ने जोधपुर कोर्ट में खुलेआम धमकी दी थी कि सलमान को यहीं पर मारेंगे। पंजाब-हरियाणा का कुख्यात गैंगस्टर लारेंस इन दिनों जोधपुर जेल में बंद है।

आठ जनवरी को कोर्ट में पेश किए जाने के दौरान लारेंस ने पुलिस की उपस्थिति में खुलेआम धमकी दी थी कि वह सलमान को यहीं पर मारेगा और सब देखते रह जाएंगे। पुलिस इस धमकी को गंभीरता से ले रही है। पुलिस सलमान को जोधपुर पहुंचने के बाद पूरी सुरक्षा प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Back to top button