katniमध्यप्रदेश

सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं ने खूब ली “सेल्फी विथ सीएम’

कटनी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल जन आशीर्वाद यात्रा के बाद रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करने के बाद आज सुबह 10 बजे उमरिया के लिए रवाना हुए यहां से स्टेट प्लेन से वे भोपाल जाएंगे। ।मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ता तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों से मुलाकात की।

20180803 095204

 

कार्यकर्ता से मिल कर भोपाल रवाना हुए सीएम

भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि। अब रुक रुक के कुछ नहीं करना। अब तो तेज चलना है सीधे चलना है। दरअसल मुख्यमंत्री जिस माइक से बोल रहे थे वो थोड़ा डिस्टर्ब था इस पर यहां मौजूद किसी ने कहा रुक रुक कर चल रहा है। तब सीएम ने व्यंगात्मक लहजे में टिप्पणी की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से साफ कहा कि अब बैठने का समय नहीं हमने इतने काम किये हैं कि जनता फिर हमसे ही उम्मीद लगाए बैठी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास सिर्फ झूठ का पुलिंदा है कार्यकर्ताओं को इस झूठ का जवाब देना होग। यहां उपस्थित सामाजिक संगठनों के लोगों से भी उन्होंने अपील की कि सभी सन्गठन और समाज के लिए हमने कार्य किया है। जो काम बचे हैं उन्हें पूरा किया जाएगा। सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोंटिया, राज्यमन्त्री संजय पाठक, विधायक द्वय सन्दीप जायसवाल, मोती कश्यप, महापौर शशांक श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, पूर्व विधायक अलका जैन, सुकीर्ति जैन निशिथ पटैल, दिलीप दुबे, प्रणय पांडे, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष पद्मा शुक्ला, चमनलाल आनंद, नगर अध्यक्ष रामरतन पायल, सत्यव्रत त्रिपाठी, महामंत्री, हरिशंकर गर्ग, अजित महोबिया, रामु साहू, संजय चौदहा, सत्यनारायण अग्रहरि, उधोग संघ अध्यक्ष सुधीर मिश्रा, फ़ीडबैक विभाग के जिला संयोजक आशुतोष शुक्ला, सीमा जैन
नगर निगम के पार्षद, जिले और नगर के पदाधिकारी सहित बड़ी अधिकारी गण उपस्थित थे।

20180803 095313
सेल्फी लेने की होड़
मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी लेने की यहां होड़ लगी रही सुबह से ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता यहां पहुंच गए थे। जैसे ही सीएम ने कार्यक्रतासों का सम्बोधन समाप्त किया मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाने की होड़ लग गई। मुख्य्मंत्री ने भी किसी को निराश नहीं किया सभी के साथ फोटो खिंचाई।

20180803 094821
अभाविप के कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
मुख्यमंत्री से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। सेल्फी विथ केम्पस अभियान के बारे में जानकारी दी। परिषद के पदाधिकारी भी सीएम के साथ खूब सेल्फी लेते नजर आए। कालेज की समस्याओं को सीएम ने हल करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर अंकिता तिवारी, अजय माली, अनुनय शुक्ला, ऋषभ मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply