मध्यप्रदेश
सरकार को नहीं मिल रहे शिक्षक, इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने की योजना को झटका

भोपाल। निजी स्कूलों की तरह सरकारी प्रायमरी स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कर सकें इसके लिए शासन ने हर ब्लॉक में अंग्रेजी माध्यम के 5 स्कूल खोलने का निर्णय लिया था। शासन ने इसके लिए 2014 में आदेश भी जारी कर दिया। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर कुछ जगहों पर स्कूल खोले भी गए, लेकिन अंग्रेजी के शिक्षक नहीं मिलने के कारण सरकार का बच्चों को इंग्लिश मीडियम में पढ़ाने का सपना अधर में लटका है।








