Site icon Yashbharat.com

सफाई का जायजा लेने सुबह सुबह विजिट पर निकले कलेक्टर

katni news

कटनी। शहर में साफ सफाई बेहतर हो। निगम का मैदानी अमला मुस्तैदी से काम करे। जिसकी प्रॉपर मॉनीटरिंग भी हो। इसी उद्वेश्य से आज सुबह कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने लगभग डेढ़ घंटे से अधिक समय तक शहर के विभिन्न वार्डों और गलियों में साफ. सफाई का जायजा लिया।

वे प्रातः 6 बजे से शहर के निरीक्षण में निकले। जिस दौरान मैदानी अमले द्वारा वार्डों, सड़कों, गलियों में की जा रही साफ. सफाई कलेक्टर ने देखीं। सफाई कार्य में लगे निगम के अमले के बेहतर कार्य की सराहना भी श्री गढ़पाले ने की। वहीं श्री गढ़पाले ने निमग के सफाई मित्रों, वार्ड दरोगा और स्वच्छता निरीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।
यहां पहुंचे कलेक्टर
अपने निरीक्षण में कलेक्टर सबसे पहले मिशन चौक पहुंचे। इसके बाद कलेक्टर गोल बाजारए गजानन कॉम्प्लेक्स चौराहा, गर्ग चौराहा होते हुये पुरानी बस्ती में पहुंचे। इस बीच जहां सफाई मित्रों द्वारा किये जा रहे अच्छे कार्य को कलेक्टर ने सराहा। वहीं जहां गंदगी मिली वहां बेहतर सफाई करने की समझाईश निगम के मैदानी अमले को कलेक्टर ने दी।

इसके बाद श्री गढ़पाले ने आदर्श कॉलोनी होते हुये चाण्डक चौकए बस स्टेंडए शेर चौक, झंडा बाजार होते हुये स्टेशन चौराहा में साफ.सफाई का जायजा लिया। यहां से वे जिला अस्पताल क्षेत्र में भी पहुंचे। जहां दुकानदारों द्वारा अपने प्रतिष्ठान में साफ.सफाई ना रखने पर समझाईश भी दी।

कलेक्टर ने निगम के अधिकारियों को गंदगी करने वाले प्रतिष्ठानों पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश भी स्पॉट पर ही दिये। श्री गढ़पाले ने कहा कि जिन दुकानदारों व प्रतिष्ठानों द्वारा कचरा फैलाया जाये या साफ.सफाई के इंतजाम ना किये जायेंए उन पर नगर निगम का अमला जुर्माने की कार्यवाही करे। इसके साथ ही उन्होने साफ.सफाई में सहयोग देने की अपील भी की। जिला अस्पताल के बाद कलेक्टर ने बरगवां होते हुये माधवनगर क्षेत्र में भी निरीक्षण किया।

जहां लगे अवैध बैनर्स व होर्डिंग्स को हटाने के लिये संबंधित निगम के अधिकारियों को निर्देशित भी किया।

Exit mobile version