Sunday, April 26, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

सतना पुलिस ने ईनामी डकैत को पकड़ा

सतना। दस्यु प्रभावित इलाके में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। सतना पुलिस ने खोबरिन जंगल से 65 हजार रुपए के ईनामी डकैत भोला यादव को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव पडमनिया के पास जंगल में डकैत छिपा हुआ है। इसके बाद एसपी गौतम सोलंकी और एसडीओपी चित्रकूट वीपी सिंह के मार्ग दर्शन में मझगवां थाना प्रभारी ने पुलिस फोर्स के साथ जंगल में घेराबंदी कर भोला को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक भोला ने 2008 में यूपी की गैंग के हार्डकोर सदस्य मिश्रीलाल पंड‍ित को जमीनी विवाद में हत्या कर दी थी, इसके बाद ही वो फरार चल रहा था।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply