सड़क हादसे में बच्चे सहित दम्पति की मौत,6 माह की बच्ची जिंदा बची

car accident delhi 201817 8311 07 01 2018 m

लुधियाना। गुरुवार प्रातःकाल साढ़े आठ बजे के करीब  नानकसर नजदीक लुधियाना-फिरोजपुर राष्ट्रीय मार्ग पर हुए हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी और उनका चार वर्षीय लड़का शामिल है। हादसा चंडीगड़ से फरीदकोट को जा रही आई-20 कार और मोगा से लुधियाना की तरफ आ रहे पैप्सी की बोतलों से भरे ट्रक के बीच घटा।

जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ में रहते एडवोकेट सुदर्शन कुमार (32) कार  में अपनी पत्नी सीमा रानी (28), चार साल के लड़के ध्रुव तथा छह माह की लड़की ध्वनि और घरेलू नौकरानी काजल (35) के साथ फरीदकोट में मामा के घर भोग समारोह में शामिल होने के लिए प्रातःकाल 6.15 पर घर निकले थे।

लुधियाना पहुंच कर करीब साढ़े सात बजे सुदर्शन ने अपने ससुराल परिवार के साथ फोन पर बातचीत भी की। साढ़े आठ बजे के करीब यहां से पांच किलोमीटर दूर गुरुद्वारा नानकसर कलेरें से थोड़ा कार बेकाबू होकर डिवाईडर के साथ टकराती हुई सड़क की दूसरी तरफ  आ रहे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में पति-पत्नी तथा बेटे की मौत हो गई जबिक नौकरानी काजल घायल हो गई जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे में बच्ची बाल-बाल बच गई। मौके पर पहुंच पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।

इसे भी पढ़ें-  केंद्रीय कर्मचारियों के DA Hike 2026 पर 28 अक्टूबर को नजरें, कई राज्यों ने बढ़ाया महंगाई भत्ता; जानें किसे कितना फायदा