संसद का बजट सत्र शुक्रवार से शुरू हो रहा है। बजट सत्र की शुरुआत शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के साथ होगी और एक फरवरी को बजट पेश किया जाएगा।
कांग्रेस समेत देश की 19 विपक्षी दलों ने कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के प्रति एकजुटता प्रकट करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के बहिष्कार का फैसला किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान सभी सांसदों से सहयोगी की अपील की। उन्होंने कहा कि यह दशक का पहला सत्र है और भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए बहुत अहम है।
पीएम मोदी ने की सभी सांसदों से सहयोग की अपील
सभी सांसदों से सहयोग की अपील करता हूं। सरकार चाहती है कि संसद में चर्चा हो: पीएम नरेंद्र मोदी
पीएम मोदी ने संसद के इस सत्र को देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए अहम बताया
इस दशक का आज यह पहला संसदीय सत्र है। भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए यह सत्र अहम है: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद पहुंचे
संसद के बजट सत्र के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद परिसर में पहुंचे।
राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार उनके अपमान करने जैसा: गिरिराज सिंह
विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करने के ऐलान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ये लोकतंत्री की गरिमा को कम करना है। संसदीय प्रणाली में राष्ट्रपति की अपनी गरिमा है और उनके अभिभाषण का बहिष्कार करना उनका अपमान करने जैसा है।
