Site icon Yashbharat.com

संतों का भाजपा से मोहभंग हो चुका है: आचार्य प्रमोद कृष्णम

जबलपुर। प्रदेश सरकार नर्मदा विरोधी है और वह भ्रष्टाचारियों के साथ मिली हुई है जिसने न केवल प्रदेश की जनता को छला है बल्कि साधु संतों को भी अपमानित किया है। यह कहना था आचार्य प्रमोद कृष्णम जी का जबलपुर प्रवास के दौरान उन्होंने आज पत्रकार वार्ता को संबोधित किया, जिसमें प्रदेश सरकार सहित केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। संतो के राजनीतिक संबंध के विषय में इनका कहना था कि संत का संबंध जनकल्याण से है वह भी भारत का नागरिक है, राजनीतिक गतिविधियों में संत भी मानव जाति का कल्याण कर सकता है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर उन्होंने अपनी सहमति भी दी उनका कहना था कि राम मंदिर हिंदू भावनाओं से जुड़ा हुआ है इसलिए वहां राम मंदिर निर्माण होना चाहिए, हालांकि नरेंद्र मोदी अयोध्या राम मंदिर को लेकर ही सत्ता में आए थे, लेकिन उन्होंने अपना वादा पूरा नहीं किया जिसका खामियाजा उन्हें 2019 में भुगतना होगा, यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा से साधु संतों का अब मोहभंग हो चुका है और उन्होंने कांग्रेस की ओर रुख कर लिया है। इस पत्रकार वार्ता में गरीब नवाज कमेटी के अध्यक्ष अंसार रजा, योगी राकेश नाथ, कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतीश तिवारी, अरविंद पाठक सहित कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Exit mobile version