Site icon Yashbharat.com

संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार के घर पहुंचे प्रणब मुखर्जी, मोहन भागवत ने किया स्वागत

pranab rss 01121 201867 171757 07 06 2018

नागपुर। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी आरएसएस के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए नागपुर में है। आज शाम 6.30 बजे वो कार्यक्रम को संबोधित करेंगे लेकिन उसके पहले वे संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार के घर पहुंचे। यहां संघ प्रमुख मोहन भागवत ने उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रणब मुखर्जी ने घर में लगी हेडगेवार की तस्‍वीर पर फूल चढ़ाए।

प्रणब दा बुधवार शाम नागपुर पहुंचे जहां संघ के कई वरिष्ठ अधिकारी उनके स्वागत के लिए नागपुर विमानतल पर मौजूद थे। यह अवसर पहला है, जब कोई पूर्व राष्ट्रपति संघ शिक्षा वर्ग को संबोधित करने पधारा है। इससे पहले राष्ट्रपति रहते हुए नीलम संजीव रेड्डी दिल्ली में संघ के आनुषंगिक संगठन विद्या भारती के कार्यक्रम में शिरकत कर चुके हैं।

 पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम संघ के एक और आनुषंगिक संगठन विज्ञान भारती के कार्यक्रम के लिए नागपुर के रेशिमबाग स्थित संघ मुख्यालय में आ चुके हैं। अब लोगों की निगाहें इस बात पर लगी है कि प्रणब दा गुरुवार को संघ के मंच से बोलते क्या हैं?बेटी शर्मिष्ठा को नहीं भाया नागपुर जानामुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा को पिता का संघ के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए नागपुर जाना पसंद नहीं आया।

बुधवार देर शाम किए गए ट्वीट में शर्मिष्ठा ने उम्मीद जताई है कि पूर्व राष्ट्रपति महसूस करेंगे कि किस तरह भाजपा का “डर्टी ट्रिक डिपार्टमेंट” काम करता है। वह अपनी यात्रा से भाजपा और आरएसएस को झूठी कहानियां गढ़ने का पूरा मौका देने जा रहे हैं। उनका भाषण तो भुला दिया जाएगा, लेकिन तस्वीरें संभाल कर रखी जाएंगी। शर्मिष्ठा का गुस्सा यह अफवाह उड़ने के बाद फूट पड़ा जिसमें कहा गया है कि वह भाजपा में शामिल होने जा रही हैं।

Exit mobile version