LatestSportsआईपीएल 2018क्रिकेटखेल
श्रीलंका को 144 रनों से रौंदकर अंडर-19 एशिया कप भी जीता भारत ने

दुबई। बल्लेबाजों के धमाकेदार प्रदर्शन के बाद हर्ष त्यागी की घातक गेंदबाजी की मदद से भारत ने श्रीलंका को 144 रनों से रौंदकर अंडर-19 एशिया कप पर कब्जा जमाया। भारत के 3 विकेट पर 304 रनों के जवाब में श्रीलंका की पारी 38.4 ओवरों में 160 रनों पर सिमट गई। रोहित शर्मा की टीम इंडिया ने पिछले महीने बांग्लादेश को हराकर एशिया कप हासिल किया था।
यशस्वी जायसवाल (85) और अनुज रावत (57) ने पहले विकेट के लिए 121 रनों की भागीदारी की। देवदत्त पडिकल 31 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद पी. सिमरन सिंह (65) और आयुष बदानी (52) ने स्कोर को 300 के पार पहुंचाया। श्रीलंका की तरफ से निशान मदुशाका (49) और नवोद परानाविताना (48) को छोड़कर कोई बल्लेबाज प्रतिकार नहीं कर पाया। बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष त्यागी ने 38 रनों पर 6 विकेट लिए।